मुंबई। पेट्रोल और डीजल की कीमत के लिहाज से सप्ताह का पांचवां दिन शुक्रवार राहत भरा रहा। घरेलू बाजार में 16 दिसंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया, न ही रेट घटाए गए और न ही बढ़ाए गए हैं। शुक्रवार को लगातार 16वां दिन है जब कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 109.98 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपण् प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर है।