मुंबई । दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पर आचार संहिता उल्लंघन के लिए जुर्माना लगा है। पृथ्वी पर यह जुर्माना यहां लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ आईपीएल मैच में आचार संहिता का पालन न करने के लिए लगा है। उनपर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगा है। आईपीएल के अनुसार, ‘‘ पृथ्वी ने आईपीएल आचार संहिता की धारा 2.2 के तहत ‘स्तर एक’ का अपराध और इससे जुड़ा जुर्माना स्वीकार कर लिया है, इसलिए इस मामले में और अधिक सुनवाई नहीं होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आचार संहिता के ‘स्तर एक’ के उल्लंघन के मामले में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है।’’

‘स्तर एक’ का अपराध अंपायरों या विरोधी टीम के प्रति आक्रामक इशारों को लेकर होता है।