ITDC India e-Press / Agencies
नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स जमा न किए जाने के कारण पेबल बे फेस-1 कॉलोनी के क्लब हाउस को सील कर दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि कुछ समय पहले तक इसी क्लब हाउस में नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली के लिए शिविर भी लगाया जाता रहा है। रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी के अवैध कॉलोनी स्थानांतरण को लेकर पहले से ही कॉलोनी अध्यक्ष के खिलाफ नाराज़गी बनी हुई है। अब क्लब हाउस सील होने के बाद लोगों में और अधिक आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि यह पूरी स्थिति कॉलोनी अध्यक्ष और बिल्डर की मिलीभगत का परिणाम हो सकती है। मामले को लेकर रहवासियों ने जांच की मांग भी उठाई है।
#पेबलबे #प्रॉपर्टीटैक्स #नगरनिगमभोपाल #टैक्सबकाया #सीलकार्रवाई #भोपालखबर #सिविकएक्शन #करवसूली