सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: इस बार महाशिवरात्रि शुक्रवार, यानी 8 मार्च को है। आप भी इसकी तैयारी कर ही रहे होंगे। तो आपकी सुविधा के लिए दैनिक भास्कर डिजिटल ने भी खास तैयारी की है।
दैनिक भास्कर ऐप पर पंडित प्रदीप मिश्रा बताएंगे कि आप अपने घर पर कैसे भगवान शिव का पूजन-अभिषेक कर सकते हैं। इसके लिए दैनिक भास्कर ने पं. मिश्रा के सहयोग से तीन वीडियो तैयार किए हैं। इनमें पार्थिव, यानी मिट्टी के शिवलिंग बनाने के लिए जरूरी सामग्री से लेकर पूजन-अभिषेक तक की सारी जरूरी बातें होंगी। ये वीडियो तीन दिन में आप तक पहुंचेंगे-
पहला वीडियो 6 मार्च को : पंडित प्रदीप मिश्रा पहले वीडियो में बताएंगे शिवलिंग बनाने के लिए किस तरह की मिट्टी लाना जरूरी है। इसके साथ ही ये भी बताएंगे कि पार्थिव शिवलिंग के पूजन और अभिषेक के लिए कौन-कौन सी सामग्री जरूरी, ताकि आप पहले से सारी व्यवस्था कर सकें।
दूसरा वीडियो 7 मार्च को : दूसरे वीडियो में पंडित प्रदीप मिश्रा बताएंगे कि आप घर पर किस तरह मिट्टी से शिवलिंग बना सकते हैं और शिवरात्रि के दिन पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त कौन सा है, ताकि शिवरात्रि से एक दिन पहले आप सब तैयारी कर लें।
तीसरा वीडियो 8 मार्च को : इस वीडियो में मिट्टी के शिवलिंग बनाने का तरीका फिर से दिया जाएगा। साथ में महाशिवरात्रि के दिन सबसे शुभ मुहूर्त में शिव के पूजन और अभिषेक की पूरी विधि भी होगी। ये विशेष पूजन विधि वीडियो, ऑडियो और ग्राफिक, तीनों फॉर्मेट में दैनिक भास्कर ऐप पर उपलब्ध होगी। आपसे आग्रह होगा कि आप इसे अपने परिवार और दोस्तों से भी शेयर करें, ताकि सभी लोग इसका उपयोग कर सकें।