आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक इन सीटों पर 22.97 प्रतिशत मतदान हो चुका है। कवर्धा के पंडरिया में ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। यहां के भरवेपारा मतदान केंद्र पर सुबह से एक भी वोट नहीं पड़ा है।
दूसरी ओर नारायणपुर में 3 दिन पहले नक्सलियों के हमले में मारे गए भाजपा नेता रतन दुबे का परिवार भी वोट डालने पहुंचा। रतन के पिता के साथ उनकी बेटी मतदान करने आई थीं। इस दौरान रतन के पिता ने कहा कि, उनके बेटे की क्या गलती थी, कि उसे मार दिया। मेरे बेटे की पत्नी, भाई, बहू और मैं वोट देने आए हैं। नक्सल समस्या का हल निकलना चाहिए।
इन बूथों पर ईवीएम खराब होने से एक घंटे देर से शुरू हुई वोटिंग
मोहला-मानपुर के औंधी, कोंडागांव के किबई बालेंगा, कवर्धा के मतदान क्रमांक 229 और भानुप्रतापपुर के बूथ क्रमांक 126, बोदला, राजनादगांव के पुराना ढाबा और टांका पारा में ईवीएम मशीनें बंद थीं, जिसके चलते मतदातओं को देर तक इंतजार करना पड़ा।
विधानसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक मतदान
सुबह 11 बजे तक इन सीटों पर 22.97 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा वोटिंग कांकेर जिले में 33.35% हुई है। इसमें तीन सीटें आती हैं। जबकि सबसे कम मतदान बीजापुर में सिर्फ 9.11 प्रतिशत हुआ है। खास बात यह है कि सुकमा के ही नक्सल प्रभावित कारीगुंडम इलाके में 23 साल बाद मतदान हो रहा है।
विधानसभा सीट वोट प्रतिशत (सुबह 9 बजे तक) 11 बजे तक
खुज्जी 7 25
डोंगरगढ़ 9 21.5
डोंगरगांव 12.4 18.06
राजनांदगांव 5 14
अंतागढ़ 17.44 28.84
कांकेर 15.09 34.65
भानुप्रतापपुर 16.9 36.1
कवर्धा 13 23.25
पंडरिया 12 21
केशकाल 12.84 27.63
कोंडागांव 14 32.5
खैरागढ़ 6 23.21
नारायणपुर 11 21.6
चित्रकोट 2.5 11.3
जगदलपुर 6.41 18.36
बस्तर 5.55 19.97
बीजापुर 4.5 9.11
मोहला-मानपुर 9 27
कोंटा 4.21 12.39
दंतेवाड़ा 10.18 16.2
इससे पहले सुकमा के टोडामर्का में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया था। इसकी चपेट में आकर CRPF कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। जवान को कैंप में लाया गया, जहां पर उसका इलाज जारी है। जवान की ड्यूटी मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगाई गई थी। फिलहाल हालात ठीक बताए जा रहे हैं।
जिन 20 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 19 सीटें कांग्रेस के कब्जे में हैं। केवल एक राजनांदगांव सीट भाजपा के पास है। 2018 के चुनाव में दंतेवाड़ा सीट भाजपा के पास थी, लेकिन नक्सली हमले में विधायक की मौत के बाद हुए उप चुनाव में ये सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। ऐसे ही खैरागढ़ सीट जेसीसीजे के पास थी, लेकिन उप चुनाव में इस पर भी कांग्रेस का कब्जा हो गया। कवर्धा और मोहला-मानपुर सीट पर भी अभी कांग्रेस विधायक हैं।
इन सीटों पर सुबह 7 से 3 बजे तक वोटिंग इन सीटों पर सुबह 8 से 5 बजे तक वोटिंग
मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट
इन 20 सीटों पर 233 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं। इनके अलावा 198 पुरुष, 25 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।