आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले सभी पार्टियां एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रही। 12 नवंबर को तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने ओवैसी के कपड़ों पर कमेंट किया।
रेड्डी ने सभा में कहा- ओवैसी शेरवानी के नीचे खाकी निक्कर पहनते हैं। रेड्डी ने आरोप लगाया कि, ओवैसी और भाजपा मिले हुए हैं। हमें राज्य से दोनों को हटाना है।
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा- कांग्रेस की हमारी दाढ़ी और कपड़ों पर कमेंट करने की आदत है। रेड्डी खुद RSS से आए हैं। उनका रिमोट कंट्रोल मोहन भागवत के पास है।
ओवैसी बोले- ये कुत्ते की सीटी वाली पॉलिटिक्स
ओवैसी सोमवार को हैदराबाद में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- रेड्डी के पास हमारे खिलाफ आलोचना करने के लिए कुछ भी नहीं है। फिर वो कपड़ों और दाढ़ी पर चले जाते हैं।
इसे डॉग विशल पॉलिटिक्स (कुत्ते की सीटी) वाली राजनीति कहते हैं। ओवैसी ने आगे रेड्डी को RSS की कठपुतली बताया और कहा- भाजपा और कांग्रेस के बीच कोई अंतर नहीं है।
रेड्डी RSS से जुड़े रहे, फिर ABVP में गए, अब कांग्रेस के साथ
रेड्डी को लेकर ओवैसी ने आगे कहा- तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख ने निक्कर पहनकर RSS सदस्य के रूप में शुरुआत की और फिर ABVP में चले गए, फिर तेलुगु देशम में शामिल हो गए और अब कांग्रेस में आ गए। किसी ने सही कहा है कि कांग्रेस के गांधी भवन पर मोहन भागवत का कब्जा है और वे जैसे चाहें कांग्रेस चलाएं।
PM मोदी की भाषा बोलते हैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
CAA (नागरिकता संशोधन अधिनियम) विरोध प्रदर्शन को याद करते हुए, ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि प्रदर्शनकारियों को उनके पहनावे से पहचाना जा सकता है। यही बात रेवंत रेड्डी करते हैं जब वो मेरी शेरवानी के बारे में बोलते हैं।
तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसंबर को रिजल्ट
तेलंगाना चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
हैदराबाद में 39 साल से ओवैसी परिवार का कब्जा:AIMIM चीफ ने घर में उतारे सिर्फ 9 प्रत्याशी
संसद के अंदर और बाहर भाजपा पर सबसे तीखा हमला करने वाले असदुद्दीन ओवैसी तेलंगाना में चुनाव प्रचार करते हैं तो उनके निशाने पर कांग्रेस ज्यादा रहती है। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि पूरे देश में चुनाव लड़ने वाले ओवैसी अपने गृह राज्य तेलंगाना की 119 सीटों में सिर्फ 9 पर चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 7 सीटें उनके गढ़ हैदराबाद की हैं। हैदराबाद लोकसभा सीट पर 39 साल से ओवैसी परिवार का कब्जा है।
तेलंगाना में टी राजा को टिकट, ओवैसी बोले- BJP में नफरत फैलाने वालों को प्रमोशन
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 22 अक्टूबर को 52 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने राज्य में अपने 4 में से 3 सांसदों को टिकट दिया है। इसके अलावा राज्य में भाजपा के इकलौते विधायक टी राजा सिंह को भी टिकट मिला है। टी राजा को अगस्त 2022 में सस्पेंड किया गया था। उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। ओवैसी ने सोशल मीडिया पर लिखा- BJP में नफरत फैलाने वालों को जल्दी प्रमोशन मिलता है। यकीन है नुपुर शर्मा को भी PM से आशीर्वाद मिलेगा।