सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ओडिशा से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शिक्षक दिवस के मौके पर राज्य के स्कूलों में अगले तीन वर्षों के दौरान 45,000 खाली शिक्षक पदों को भरने का ऐलान किया है। उन्होंने यह घोषणा कटक के सेकेंडरी बोर्ड हाई स्कूल में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम के दौरान की।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस भर्ती अभियान का उद्देश्य स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करना और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। हालांकि, अभी भर्ती के पदवार विवरण, आवेदन की तारीख, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ा विस्तृत आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। इसलिए उम्मीदवारों को फिलहाल आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना होगा।

ओडिशा सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में अन्य योजनाओं का भी उल्लेख किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 2,200 गोदावरीश मिश्र आदर्श प्राथमिक विद्यालय विकसित किए जा रहे हैं, जिन पर करीब 12,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार ने ‘KG से PG’ तक मुफ्त शिक्षा योजना पर भी जोर दिया है।


Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #सरक #खबर #चरण