सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: आंचलिक विज्ञान केंद्र, भोपाल ने भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), भोपाल के सहयोग से “Unleashing the Nobel Laureates 2023: Discoveries that Changed the World” विषय पर एक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया।

सत्र में भाग लेने वाले सदस्य इस प्रकार थे रोहन सिंह, भौतिकी विभाग आईआईएसईआर भोपाल, अपूर्ब लाल कोनेर, रसायन विज्ञान विभाग आईआईएसईआर भोपाल, देबासिस नायक, जैविक विज्ञान विभाग, आईआईएसईआर भोपाल विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के पैनल ने 2023 में भौतिकी, रसायन विज्ञान और शरीर विज्ञान या चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार अर्जित करने वाली अभूतपूर्व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम को स्कूल और कॉलेज स्तर के छात्रों के समुदाय से काफ़ी सराहना मिली। कार्यक्रम से स्कूल और कॉलेज स्तर के लगभग 500 छात्रों के साथ-साथ शिक्षक और आम जनता लाभान्वित हुई।