सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्टूडेंट के लिए पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन भी जरूरी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष अग्रवाल एवं आईटी डिपार्मेंट के कठिन परिश्रम के बाद हर हफ्ते शुक्रवार को एक मूवी की डिजिटल स्क्रीनिंग की व्यवस्था हो पाई, जिसका टिकट सिर्फ ₹200 प्रति महीना रखा गया स्टूडेंट्स ₹200 की राशि में 4 मूवी हर माहीने देख सकते हैं। NIFT की ओर से स्टूडेंट को सिनेमाघर जैसा का पूरा आनंद देने के लिए स्नेक्स और सॉफ्ट ड्रिंक की भी व्यवस्था की गई है। इस स्क्रीनिंग की पहली फिल्म मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू जो की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसके मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार है।

शुरुआती दौर के लिए इस डिजिटल सिनेमा की स्क्रीनिंग NIFT के मल्टीपरपज हॉल में ही की जा रही है पर स्टूडेंट की रुचि देखते हुए, आने वाले दिनों में डिजिटल सिनेमा स्क्रीनिंग को ऑडिटोरियम में भी किया जा सकता है।

NIFT के छात्र विकास और गतिविधि समन्वयक (SDAC) डॉक्टर प्रभात कुमार ने कहा की NIFT भोपाल के शहर से दूर होने के कारण, दूर सिनेमा देखने जाने वाले बच्चों का बहुत वक्त और पैसा बर्बाद होता है। इसीलिए उन्होंने सिनेमा घर को NIFT निफ्ट के स्टूडेंट्स के लिए कॉलेज में ही बनाने का फैसला किया ताकि पढ़ाई से तंग आए हुए स्टूडेंट्स को थोड़ा सा समय मौज-मस्ती के लिए भी मिल जाए और इस के लिए उन्हें अपना समय और पैसा न बरबाद करना पड़े।

Nift के फैशन कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट की एक छात्र सुहानी ने इस सिनेमा घर की स्थापना को लेकर कहा:
“मुझे NIFT कॉलेज की यह बात बहुत पसंद आई कि हमारे डायरेक्टर एवं अन्य टीचर्स को हमारी पढ़ाई के साथ-साथ हमारे मनोरंजन का भी ध्यान है। इस सिनेमाघर की स्थापना करके निफ्ट ने हमे हमारे दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका तो दिया ही है साथ-साथ हमारे पैसे और समय को भी बचाया है”
निफ्ट के बाकी स्टूडेंट्स ने भी इस कार्य को काफी सराहना की और शानदार फिल्मों का आनंद लेने के लिए तैयार हो गए।