आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को आतंकवाद से जुड़े एक मामले में जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में छापेमारी की। न्यूज एजेंसी ANI के चोटीगाम इलाके में रहने वाले मोहम्मद यूसुफ वानी के घर तलाशी जारी है। वानी पेशे से किसान हैं।
वहीं, इससे पहले गुरुवार को बठिंडी इलाके में NIA की टीम और सोपोर पुलिस ने लश्कर के 2 ओवरग्राउंड वर्करों को पकड़ा। इनके कब्जे से 8 राउंड पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद किए गए।
आरोपियों की पहचान मंजूर अहमद भट और तनवीर अहमद लोन के रूप में हुई। ये दोनों दरनम्बल तारज़ू के निवासी हैं। सोपोर पुलिस और 52 आरआर ने शेर कॉलोनी तारज़ू में एक जॉइंट ऑपरेशन में नाका चेकिंग के दौरान निंगली से शेर कॉलोनी आ रहे दो संदिग्ध नजर आए, जिसके बाद इन पर कार्रवाई की गई।
2 हफ्ते पहले NIA ने 9 जगह छापा मारा था
इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने NGO टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर के नौ इलाकों में छापेमारी की थी। मामले से जुड़े एक संदिग्ध व्यक्ति के घर और दफ्तरों में तलाशी ली गई थी। जहां से पैसों के लेनदेन से जुड़े कुछ दस्तावेज बरामद हुए थे।