वेलिंग्टन । कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के कारण न्यूजीलैंड टीम आठ मई से बैंकाक में शुरू होने वाले थॉमस कप बैडमिंटन फाइनल्स से बाहर हो गयी है। ऐसे में अब ग्रुप डी से अमेरिकी टीम भाग लेगी।

विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) ने कहा, ‘‘टीम न्यूजीलैंड ने अपनी टीम के कई खिलाड़ियों के उपलब्ध नहीं होने के कारण बीडब्ल्यूएफ थॉमस कप फाइनल्स 2022 से नाम वापस ले लिया है। साथ ही कहा, ‘‘टीम अमेरिका ने इसमें भाग लेने की पुष्टि की है और वह ग्रुप डी में जापान, मलेशिया और इंग्लैंड के साथ शामिल होगी।

’’ बैडमिंटन न्यूजीलैंड ने कहा कि कई खिलाड़ियों को जांच में कोविड-19 के लिए संक्रमित पाये जाने के बाद थॉमस कप से हटने का  फैसला किया गया है। भारतीय पुरूष टीम अब ग्रुप सी में चीनी ताइपे, जर्मनी और कनाडा के साथ खेलेगी।