सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई मंगलवार को नासिक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ओवरहॉलिंग के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के पास था। नासिक रेंज के विशेष महानिरीक्षक डीआर कराले ने बताया कि सुखोई Su-30MKI विमान के पायलट और को-पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। विमान शिरसगांव के पास एक खेत में गिरा।

सुखोई क्रैश के बाद खेत में गिरा और उसमें आग लग गई।

क्रैश के दौरान यह सीट पायलट को सेफ रखती है, इसमें पैराशूट जुड़ा होता है।

वायुसेना के मुताबिक सुखोई की टेस्ट फ्लाइट में गए दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए थे।

एक साल में एयरफोर्स के फाइटर जेट का पांचवां हादसा

फरवरी 2024: जैसलमेर में तेजस फाइटर जेट क्रैश

राजस्थान के पोकरण में हुए ‘भारत शक्ति युद्धाभ्यास’ में शामिल तेजस फाइटर जेट 27 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे क्रैश हो गया था। यह जैसलमेर शहर से 2 किमी दूर जवाहर नगर स्थित भील समाज के हॉस्टल पर जा गिरा। तेजस के क्रैश होने की यह पहली घटना थी।

घटना के समय हॉस्टल के उस कमरे में कोई नहीं था। इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। पोकरण में चल रहे युद्धाभ्यास स्थल से करीब 100 किमी दूर यह हादसा जैसलमेर में हुआ है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सेना के बड़े अधिकारी मौजूद थे |