आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने BJP नेता कोमल मांझी की गला रेत कर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि सुबह मंदिर से लौटते वक्त साधारण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने कोमल मांझी को पकड़ लिया और गला रेत दिया। नक्सलियों ने आमदई माइंस की दलाली करने का आरोप लगाया है। घटना छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कोमल मांझी शनिवार सुबह छोटेडोंगर गांव में स्थित शीतला माता मंदिर से लौट रहे थे। इसी बीच 4 से 5 नक्सली वहां आ धमके। सुनसान इलाका देखकर नक्सलियों ने मांझी को पकड़ लिया और जंगल की तरफ लेकर गए। इसके बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी। नक्सलियों ने शव को गांव के पास फेंक दिया।
नक्सलियों ने शव के पास पर्चे भी फेंके
बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने सुबह 10 से 11 बजे के बीच वारदात की है। वारदात के बाद नक्सली जंगल की तरफ लौट गए। ग्रामीणों ने शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। नक्सलियों ने शव के पास पर्चे भी फेंके थे। पर्चे में लिखा है कि कोमल मांझी आमदई माइंस की दलाली करता था। इससे पहले भी समझाइश दी गई थी, नहीं माना, इसलिए मौत की सजा दी है।
पुलिस सुरक्षा लेने से कर दिया था मना
ASP हेमसागर सिदार ने बताया कि वारदात के बाद इलाके में सर्चिंग की जा रही है। ASP ने बताया कि कोमल मांझी को चुनाव से पहले और बाद में सुरक्षा दी गई थी, लेकिन उन्होंने सुरक्षा लेने से मना कर दिया था। साथ ही इन्हें परिवार समेत सेफ हाउस भी उपलब्ध करवाया गया था, इसके लिए भी मना कर दिया था।
नक्सली वारदात से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-
- चुनाव से 3 दिन पहले बीजेपी नेता की हत्या:नारायणपुर में नक्सलियों ने जिला पंचायत सदस्य को कुल्हाड़ी से मारा; 9 महीने में 7 मर्डर
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य रतन दुबे की हत्या कर दी है। रतन दुबे प्रचार के लिए निकले थे तभी नक्सलियों ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। मामला झारा थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि रतन दुबे चुनाव प्रचार के लिए धौड़ाई और कौशलनार गए हुए थे। जब वह प्रचार के दौरान लोगों से बात कर रहे थे तभी नक्सलियों ने सिर पर वार कर दिया। जिससे वह नीचे गिर गए इसके बाद उन पर 2-3 बार और वार किए गए। नक्सली ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे थे।
- 9 महीने में BJP के 6 नेताओं का मर्डर:नक्सलियों ने परिवार के सामने कुल्हाड़ी से काटा, पर्चे छोड़कर बताया क्यों मारा
‘ये 5 फरवरी की बात है। मैं, पति नीलकंठ और डेढ़ साल का बेटा पैंकरम गए थे। वहां मेरे देवर रहते हैं। दोपहर 2 बजे हम लौट रहे थे। तभी अचानक 20-22 लोग आ गए। सभी ने वर्दी पहनी थी। उन लोगों ने नीलकंठ को जमीन पर गिरा दिया और सीने, पेट, गले पर चाकू और कुल्हाड़ी से कई बार मारा। ये सब मेरे सामने हुआ। डेढ़ साल के बेटे के सामने उसके पापा को मार दिया।