आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विधानसभा चुनाव में सोमवार को नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख के बाद अब प्रत्याशियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हुई है। इस बार 136 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। मंगलवार को इन नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई है। इसमें कितने नामांकन खारिज हुए हैं इसका पता चलेगा। ऐसे ही प्रत्याशियों को अपना नामांकन वापस लेने के लिए 2 नवम्बर तक का समय है। इसके बाद 3 नवम्बर को पता चल सकेगा कि इस बार कितने प्रत्याशी मैदान में हैं।
इस बार इंदौर-1 से 16, इंदौर-2 से 11, इंदौर-3 से 15, इंदौर-4 से 14, इंदौर-5 से 20, राऊ से 15, महू से 17, देपालपुर से 17 और सांवेर से 11 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। ये प्रत्याशी भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आजाद समाज पार्टी, जनता कांग्रेस, रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया, आम अधिकार पार्टी, हिन्दू महासभा. आजाद समाज पार्टी, आम भारतीय पार्टी व अन्य पार्टियों से हैं।