आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुरैना की स्टेशन रोड थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को तीन किलो आठ सौ ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। उसको गंज रामपुर मोड़ हनुमान मंदिर के पास से पकड़ा है। गांजे की कीमत 40000 रुपए बताई जा रही है।

बता दें कि, स्टेशन रोड थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर आ रहा है। पुलिस ने चेकिंग लगा दी। सामने से एक व्यक्ति एक गाठरी में कुछ सामान लिए आ रहा था। पुलिस ने उसको रोक कर उसकी गठरी को खोला तो उसमें गांजा निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उससे गांजा बरामद का लिया है।

पुलिस की पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि उसका नाम राजेश शर्मा पुत्र केदारनाथ शर्मा निवासी गंज रामपुर है। वह लंबे समय से गांजे का छोटा व्यापार करता आ रहा था। इसी के चलते वह गांजा लेकर जा रहा था, लेकिन तभी पुलिस की हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।