आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदौर की क्राइम ब्रांच ने लाखों रुपए की MD ड्रग्स के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी मुंबई का रहने वाला है। वहां से ड्रग्स लाने के बाद वह उसे इंदौर में सप्लाय करता था। अफसरों के मुताबिक आरोपी से और भी जानकारी को लेकर पूछताछ की जा रही है।
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि हनीफ उर्फ बंटी पुत्र करीम शेख निवासी मलाड मालोनी मुंबई, डोंगर अंधेरी, (महाराष्ट्र) को तीन ईमली भंवरकुआ के यहां से पकड़ा गया है। आरोपी के पास से करीब 100 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली है।
हनीफ का नाम पूर्व में पकड़ाई एमडी ड्रग्स के मामले में सामने आ चुका है। इसके बाद से भी क्राइम ब्रांच को उसकी तलाश थी। आरोपी इंदौर में आकर छोटे पेडलरो को यह ड्रग्स बेचता है। आरोपी ने बताया कि मुंबई में अलग-अलग लोगों से इसकी डिलीवरी लेता था। इसके बाद वह अलग-अलग शहरों में इसे बेचता। उसने इंदौर के आसपास भी कई जिलों में इसकी डिलीवरी की है।