आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुंबई में इंडियन नेवी के लिए अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही एक महिला (20) ने आत्महत्या कर ली। INS हमला में नेवी के हॉस्टल में सोमवार को महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी। महिला केरल की रहने वाली थी। वह पिछले 15 दिनों से ट्रेनिंग ले रही थी। पुलिस ने बताया कि उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी को मेडिकल जमानत देने से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके नेता वी सेंथिल बालाजी को स्वास्थ्य आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि बालाजी की हालत बहुत गंभीर नहीं है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट में आवेदन करने की छूट दी है।

ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सेंथिल बालाजी को 14 जून को गिरफ्तार किया था। मद्रास हाई कोर्ट ने 19 अक्टूबर को सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ बालाजी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।

तमिलनाडु के मदुरै में ज्वेलरी शॉप में आग, एक की जलकर मौत

तमिलनाडु के मदुरै ज‍िले में सोमवार रात एक ज्वेलरी शॉप में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक शख्‍स की मौत हो गई। मदुरै गवर्नमेंट अस्पताल के डीन रथनावेल ने बताया क‍ि आग में झुलसे एक शख्‍स को अस्पताल में मृत लाया गया था। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

उधर, आग की सूचना पर दमकल व‍िभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू क‍िया। आग में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

दिल्ली पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप के पांच शार्प शूटर्स गिरफ्तार किया, हथियार भी बरामद

दिल्ली पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप उर्फ अर्श डाला के पांच शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हैंड ग्रेनेड, कई पिस्टल्स और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने इन्हें अक्षरधाम मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है।