आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शनिवार सुबह 10 बजे के करीब नई दिल्ली से हैदराबाद जा रही तेलंगाना एक्सप्रेस (12724) ट्रेन की पैंट्री कार में आग लग गई। पांढुर्णा रेलवे स्टेशन से 1 किलोमीटर दूर ट्रेन की पैंट्री कार से यात्रियों ने धुआं और लपटें उठती देखीं। तब ट्रेन नागपुर की ओर जा रही थी।
यात्रियों की सूचना पर ट्रेन को गायत्री फाटक पर रोका गया। सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया फिर रेलवे अधिकारियों को खबर की गई। आधे घंटे बाद आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन 18 अगस्त की शाम 4 बजे नई दिल्ली से हैदराबाद के लिए चली थी। भोपाल होते हुए 19 अगस्त की सुबह 10 बजे पांढुरना रेलवे स्टेशन से गुजरी।
G20 डिजिटल इकोनॉमी बैठक में PM मोदी बोले- जन धन खाते,आधार और मोबाइल फोन ने वित्तीय लेनदेन में क्रांति ला दी G20 डिजिटल इकोनॉमी मंत्रियों की बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत में 850 मिलियन से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स हैं। जो दुनिया की सबसे सस्ती इंटरनेट डेटा कीमत का आनंद ले रहे हैं। 45% ज्यादा वैश्विक रीयल टाइम भुगतान भारत में होते हैं। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत लोगों तक सरकार की योजानाओं का लाभ सीधे पहुंचा। जिससे 33 अरब डॉलर से ज्यादा की बचत हुई।
कर्नाटक के बेंगलुरु में उद्यान एक्सप्रेस में आग लगी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
कर्नाटक के बेंगलुरु में उद्यान एक्सप्रेस में आग लग गई। ट्रेन के संगोली रायाना रेलवे स्टेशन पहुंचते ही हादसा हो गया। आग लगने से दो घंटे पहले ही यात्री ट्रेन में बैठे थे। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर इंजन और एक्सपर्ट मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों का पता लगा रहे हैं।
U-20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में अंतिम पंघाल ने लगातार दूसरी बार गोल्ड जीता, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान
अंतिम पंघाल ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। अंतिम अंडर 20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में लगातार दो बार गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गई हैं। उन्होंने भोपाल में 53 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।
अंतिम ने यूक्रेन की मारिया येफ्रेमोवा को 4-0 से हराया। पिछले साल वो जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं। अंतिम अब सीनियर स्तर पर भी खेलती हैं।
IPC, CrPC और एविडेंस एक्ट को बदलने वाले बिल स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजे गए, 3 महीने में रिपोर्ट देनी होगी
राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को IPC, CrPC और एविडेंस एक्ट को बदलने के लिए लाए गए 3 बिलों को होम अफेयर्स की स्टैंडिंग कमेटी के पास भेज दिया है। इन पर 3 महीनों के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।