सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: देश में तेज गर्मी का दौर फिर से शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। मंगलवार को आंध्र प्रदेश के नंदयाल में टेम्प्रेचर सबसे ज्यादा 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि आज गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के कई जिलों में हीटवेव चलेगी। इससे इन राज्यों में तापमान में और भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
देश के उत्तरी राज्यों (हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश) में फिलहाल तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल ओले, बारिश और आंधी का अलर्ट है। इन राज्यों में कल तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है।
इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी गर्मी से राहत बनी रहेगी। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज तेज बारिश का अनुमान है। वहीं, सिक्किम में धूलभरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
18 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले गिरेंगे
मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले गिर सकते हैं।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल में धूल भरी आंधी चलेगी। केरल में तेज बारिश होगी।
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लू चलेगी। बिहार, तमिलनाडु, और पुड्डुचेरी में तेज गर्मी के आसार हैं।
19 अप्रैल: पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लू चलेगी, 6 राज्यों में धूलभरी आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में ओले का अलर्ट जारी किया है। यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में धूल भरी आंधी की चेतावनी है। इन राज्यों में भी 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लू चलेगी। बिहार में तेज गर्मी पड़ेगी।
20 अप्रैल: MP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में ओले का अलर्ट
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में ओले का अलर्ट है।
मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, तमिलनाडु, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में धूल भरी आंधी की चेतावनी है।
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज बारिश का अनुमान। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लू का अलर्ट।
गर्मी के मौसम में ओले-बारिश की वजह
मौसम विभाग के मुताबिक, 18 अप्रैल से राज्यों में बर्फबारी, बारिश और ओले का अलर्ट इसलिए है, क्योंकि देश में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने वाला है। ये वेस्टर्न डिस्टरबेंस कितना स्ट्रॉन्ग होगा, यह अभी नहीं कहा जा सकता। एक-दो दिन बाद ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस का सटीक अनुमान लगाया जा सकता है।
फिलहाल नॉर्थ-ईस्ट में जो बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वह पिछले वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से किया गया है। एक हफ्ते पहले ईरान-पाकिस्तान की ओर से यह एक्टिव होते हुए उत्तर और मध्य भारत के राज्यों से गुजरा था। मौसम विभाग के मुताबिक, नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस 1-2 एक्टिव रहेगा।
मानसून को लेकर 2 अनुमान
- मौसम विभाग का अनुमान- मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 20 राज्यों में अच्छी बारिश होगी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया कि इस बार जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग (IMD) 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है।