सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: उत्तर भारत में शुक्रवार से मौसम बदला है। पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। हिमाचल में अटल टनल, रोहतांग सहित ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है।
मौसम विभाग ने कहा कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर उत्तर व मध्य भारत में अगले 6 दिन तक रहेगा।
मध्य प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। ग्वालियर, उज्जैन समेत 22 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल सहित 7 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
UP के 24 शहरों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। यहां 40KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अगले 4 दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
राजस्थान के अलग-अलग शहरों में बारिश, ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। तेज हवा के साथ टोंक, सवाई माधोपुर में सुबह से रुक-रुक कर बरसात हो रही है।
इन जिलों में अलग-अलग हुए बिजली गिरने के हादसों में 3 की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। वहीं, 4 लोग बुरी तरह झुलस गए।
पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में आज और कल तेज आंधी और गरज के साथ बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।
अब जानते हैं किस राज्य में मौसम का हाल कैसा है।
MP में आज से 3 दिन बदला रहेगा मौसम; ग्वालियर-उज्जैन समेत 22 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट
मार्च की शुरुआत ओले-बारिश के साथ होगी। अगले 3 दिन मौसम बदला रहेगा। शुक्रवार को ग्वालियर, उज्जैन समेत 22 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट है, जबकि भोपाल सहित 7 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। UP के 24 शहरों में बारिश का अलर्ट,ओले भी गिरेंगे,वेस्ट UP में 40KM की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
UP में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। आज भी 24 शहरों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। 40KM की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अब 4 दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
राजस्थान में बिजली गिरने से 3 की मौत,टोंक में भी 4 लोग झुलसे; जयपुर में छाए काले बादल, सवाई माधोपुर में तेज बारिश राजस्थान के अलग-अलग शहरों में बारिश, ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। तेज हवा के साथ टोंक, सवाई माधोपुर में सुबह से रुक-रुक कर बरसात हो रही है। इन जिलों में अलग-अलग हुए बिजली गिरने के हादसों में 3 की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। वहीं, 4 लोग बुरी तरह झुलस गए। जयपुर में भी दोपहर बाद से घने बादल छाए हुए हैं।