सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शहर में पीले पाषाण से निर्मित होने वाले पंचबालयति, त्रिकाल चौबीसी एवं सहस्त्रकूट जिनालय का एमपी नगर (हबीबगंज) में कार्य निरंतर प्रगति पर है, जहां पर अभी भूतल पर ध्यान केन्द्र, संत निवास के कमरों एवं परिक्रमा पथ का कार्य अंतिम चरण है, प्रथम तल पर मुख्य गर्भगृह की वेदी के साथ ही दो अन्य गर्भगृह की वेदी, सीढ़ियो का कार्य भी पूर्णतः की ओर है। द्वितीय तल पर भी गर्भगृह व चौबीसी की वेदियों का कार्य प्रगति पर है ओर सहस्त्रकूट जिनालय की 17 फीट आधारशिला का कार्य भी पूर्ण हो चुका है ।

इसी तारतम्य में सहस्त्रकूट जिनालय की कनपिट के कार्य का भव्य शुभारंभ दशहरे के शुभ अवसर किया गया । इस कार्यक्रम को विधि विधान के साथ पं. नितिन जैन जी के मार्गदर्शन में सहस्त्रकूट जिनालय के मुख्य मूलनायक दातार विनोद चौधरी अनुपम, मूलनायक दातार संतोष राजकुमारी सर्राफ सहित उपस्थित अन्य दानदाताओं के सानिध्य में संपन्न हुआ एवं जिनालय के कनपिट पर लगने वाली शिलाओ पर पांच परिवारों प्रभात जैन चक्रवर्ती, पंचायत कमेटी। पूर्व अध्यक्ष अशोक पंचरत्न, जीवनलाल रवि मड़वाईया, प्रदीप रेखा साक्षी नौहारकला, सुनील जैन 501, को बीजा अक्षर लिखने का सौभाग्य मिला ।
इस अवसर पर पंचायत कमेटी अध्यक्ष मनोज जैन बांगा, निर्माण मुख्य संयोजक राकेश जैन ओएसडी, निर्माण वित संयोजक देवेन्द्र जैन रुचि, निर्माण सदस्य व पंचायत पूर्व अध्यक्ष पंकज जैन सुपारी, निर्माण व्यय वित सदस्य जितेन्द्र जैन, एमपी नगर मंदिर प्रभारी विजय मोदी, एमपी नगर मंदिर संयोजक प्रदीप जैन स्वीट्स, नरेंद्र वंदना, अरविंद जैन सुपारी, ऋषभ जैन प्रगति, मंगलवारा मंदिर अध्यक्ष आदित्य जैन मनया, मूर्ति कमेटी संयोजक योगेश वंदना, ट्रस्ट उपमंत्री दिलीप जैन मिंगू, विपिन जैन एमपी, नील चौधरी, पंचायत ट्रस्टीगण ऋषभ जैन कोतवाली, दिनेश जैन, अभिराज जैन एडवोकेट, सुनील जैन पब्लिसर, अविचल जैन, आजाद जैन मोदी, एस के जैन, अमित मोदी, संजय जैन जैनवेज, इंजी संजय गिरधरवाल, प्रबोद शाह सहित समाज के गणमान्य परिवार उपस्थित थे ।