आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गोवा के 6 कसीनो में छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसी की रेड सोमवार से 8 जगहों पर जारी है। इनमें 6 कसीनों और बाकी 2 बिजनेसमैन के घर हैं। यह रेड 50 करोड़ रुपए से जुड़े घोटाले से जुड़ी है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

SC बोला- फसल जलाने से प्रदूषण; दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, UP को नोटिस, एक हफ्ते में बताएं क्या किया

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकारों से प्रदूषण रोकने उठाए गए कदमों की जानकारी देने कहा है। कोर्ट ने इन पांचों राज्यों को हलफनामा दायर कर यह बताने का निर्देश दिया कि वे बताएं उन्होंने प्रदूषण से बचने के क्या कदम उठाए हैं। जस्टिस एसके कौल की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने राज्यों से एक हफ्ते के भीतर हलफनामा दाखिल करने कहा है।

बेंच में जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस पी के मिश्रा भी शामिल थे और उन्होंने कहा कि फसल जलाना दिल्ली में वायु प्रदूषण का एक मुख्य कारण है।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा CM स्टालिन और राज्यपाल आरएन रवि का टकराव

तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने राज्यपाल आर एन रवि के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सरकार ने राज्यपाल पर जानबूझकर बिलों पर मंजूरी पर देरी करने का आरोप लगाया हैं।राज्य की DMK सरकार और राज्यपाल के बीच कई महीनों से टकराव चल रहा है। CM एम के स्टालिन और राज्यपाल आर एन रवि के बीच पेंडिंग बिल, स्टालिन की विदेश यात्रा, सरकार का द्रविड़ीयन मॉडल और राज्य के नाम को लेकर कई विवाद हो चुके हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर पर FIR, केरल को लेकर भड़काऊ बयान देने का आरोप

केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर के खिलाफ केरल पुलिस ने मंगलवार को FIR दर्ज की। पुलिस ने राजीव पर भड़काऊ बयान देने के आरोप पर मामला दर्ज किया है। दरअसल, सोमवार 30 अक्टूबर को राजीव चंद्रशेखर ने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि मुख्यमंत्री हमास को हमारे राज्य और देश के मुस्लिमों के बराबर करने की कोशिश कर रहे थे।

पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़; क्रॉस फायरिंग में गैंगस्टर घायल, एक गिरफ्तार

पंजाब के फिरोजपुर शहर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान करीब 20 मिनट दोनों तरफ से फायरिंग हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में ए़डमिट करवाया गया। इसके अलावा एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया।

घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह मुठभेड़ फिरोजपुर शहर के सोढ़ी नगर में हुई है, जिसमें गैंगस्टर सुभाष पकड़ा गया है। सुभाष पर हत्या के 3 केस दर्ज हैं।