सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (20 फरवरी) जम्मू दौरे पर हैं। उन्होंने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का उद्घाटन किया। खास बात यह है कि 2019 में इसकी आधारशिला भी PM मोदी ने ही रखी थी। उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) का भी उद्घाटन किया।
मोदी ने जम्मू में करीब 32 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। वहीं, प्रधानमंत्री ने जम्मू एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और ‘कॉमन यूजर फैसिलिटी’ पेट्रोलियम डिपो की आधारशिला भी रखी।
मोदी ने कहा कि पहले जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद, अलगाववाद की आवाजें उठती थीं, अब यहां हर सेक्टर में विकास हो रहा है। राज्य में अब 12 मेडिकल कॉलेज हैं। घाटी ट्रेन से जुड़ चुकी है। जम्मू-कश्मीर देश का ऐसा राज्य है, जहां दो एम्स बन रहे हैं।
मोदी के भाषण के दौरान सभा में कोई बच्ची रो रही थी। पीएम ने कहा, उसे परेशान मत कीजिए। कितनी प्यारी बच्ची है। मेरे पास होती तो बहुत आशीर्वाद देता। आप लोग विपरीत मौसम में यहां बैठे हैं, ये काबिले तारीफ है।
अपडेट्स
01:30 PM
20 फ़रवरी 2024
कश्मीर के लोग जल्द ही ट्रेन से पूरे देश के सफर पर निकल पाएंगे- मोदी
मोदी ने कहा- पहले भारत के एक हिस्से में काम होता था और जम्मू-कश्मीर के लोगों को मिलता नहीं था या बहुत देर से मिलता था। आज जम्मू एयरपोर्ट के विस्तार काम हो रहा है। कश्मीर को कन्याकुमारी से रेल से जोड़ने का काम और तेजी से बढ़ा है। वो दिन दूर नहीं, जब कश्मीर से ट्रेन में बैठकर लोग पूरे देश के सफर पर निकल पाएंगे। जम्मू-कश्मीर को आज पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन मिली है।
जब देश में वंदे भारत आधुनिक ट्रेन शुरू हुई, इसके शुरुआती रूट में जम्मू-कश्मीर को चुना। माता वैष्णो देवी तक पहुंचना आसान बना दिया। गांव की सड़कें हो या नेशनल हाईवे, चौतरफा काम चल रहा है। ये काम जब पूरा होगा, तब किसानों और टूरिज्म को लाभ होगा।
01:25 PM
20 फ़रवरी 2024
स्वसहायता समूहों के लिए लाखों रुपए के ड्रोन दिए जाएंगे- मोदी
मोदी ने कहा कि आप लोगों ने नमो ड्रोन दीदी के बारे में सुना होगा। मोदी की गारंटी है कि महिलाओं को ड्रोन पायलट बनाया जाएगा। एक महिला को सुन रहा था, कह रही थीं कि साइकिल चलाना नहीं आता था और आज ट्रेनिंग के बाद ड्रोन पायलट बनकर जा रही हूं। इन ड्रोन से खेती-बागवानी में मदद होगी। हजारों स्वसहायता समूहों को लाखों रुपए के ड्रोन दिए जाएंगे।
01:17 PM
20 फ़रवरी 2024
जहां कभी बंद और हड़ताल रहा करती थी, अब चहल-पहल रहती है- मोदी
प्रधानमंत्री बोले- 370 जाने के बाद आज मैंने हिम्मत के साथ देशवासियों को कहा है कि अगले चुनाव में भाजपा को 370 दीजिए और एनडीए को 400 पार कर दीजिए। सब मिलकर आगे बढ़ेंगे। यहां जो लोग दशकों तक अभाव में जी रहे थे, उन्हें भी आज सरकार के होने के एहसास हुआ है। आज देखिए, गांव-गांव एक नई राजनीति की लहर चल पड़ी है। भ्रष्टाचार-तुष्टिकरण के खिलाफ नौजवानों ने बिगुल फूंक दिया है। हर नौजवान अपना भविष्य खुद लिखने के लिए निकल पड़ा है। जहां पर बंद और हड़ताल का सन्नाटा रहता था, वहां जिंदगी की चहल-पहल दिख रही है। पहले की सरकारों ने यहां रहने वाले हमारे फौजी भाइयों तक का सम्मान नहीं किया।
पहले की सरकारी वन रैंक-वन पेंशन भाजपा ने लागू किया। जम्मू के ही पूर्व सैनिकों को 1600 करोड़ से ज्यादा मिला। जब सरकार संवेदनशील और आपकी भावनाएं समझने वाली हो तो ऐसी ही तेज गति से काम करती है। जम्मू-कश्मीर के सामान्य जन को भरोसा मिला है।
01:14 PM
20 फ़रवरी 2024
जम्मू-कश्मीर की देश में जय-जयकार होने वाली है- मोदी
मोदी ने कहा कि आज हम एक नया जम्मू-कश्मीर बनते हुए देख रहे हैं। प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी दीवार 370 की थी। आर्टिकल 370 को भाजपा की सरकार ने हटा दिया है। अब जम्मू-कश्मीर संतुलित विकास की ओर बढ़ रहा है। मैंने सुना है कि इसी हफ्ते ये 370 को लेकर कोई फिल्म आने वाली है। मुझे लगता है कि देश में आपकी जय-जयकार होने वाली है।