सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (7 मार्च) को जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे। उन्होंने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर’ कार्यक्रम के तहत 6400 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन किया। 1000 युवाओं को जॉब लेटर भी दिए। इसके बाद युवा उद्यमियों से उनकी कामयाबी के किस्से और समस्याएं सुनीं।

PM मोदी ने बख्शी स्टेडियम की सभा में कहा- धरती के स्वर्ग पर आने का एहसास शब्दों से परे है। यह वो नया जम्मू-कश्मीर है, जिसका इंतजार हम सभी को कई दशकों से था। यह वो जम्मू-कश्मीर है, जिसके लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया। इसकी आंखों में भविष्य की चमक है। चुनौतियों को पार करने का हौसला है।

मोदी ने एक शख्स के साथ सेल्फी ली, लिखा- बहुत खुश हूं

पीएम मोदी ने X पर लिखा- मैंने एक दोस्त नाजिम के साथ मेमोरेबल सेल्फी ली। नाजिम जो काम कर रहे हैं, उसने मुझे बहुत प्रभावित किया। जनसभा के दौरान उन्होंने मुझसे सेल्फी लेने का आग्रह किया। उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

‘जम्मू-कश्मीर बैंक डूबने वाला था, आज उसका मुनाफा 1700 करोड़’

पीएम ने कहा- जम्मू-कश्मीर परिवारवाद और भ्रष्टाचार का भुक्तभोगी रहा है। यहां जेएंडके बैंक में अपने नाते-रिश्तेदारों और भाई-भतीजों को भरकर इन परिवारवादियों ने बैंक की कमर तोड़ दी थी। हमने बैंक को एक हजार करोड़ की मदद देना तय किया। जो डूबने वाला बैंक था, आज उसका मुनाफा 1700 करोड़ रुपए तक पहुंच रहा है।

01:53 PM

7 मार्च 2024

‘370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर खुलकर सांस ले रहा’

PM ने कहा- जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज खुलकर सांस ले रहा है। यह 370 हटने के बाद हुआ। दशकों तक कांग्रेस और उसके साथियों ने 370 के नाम पर जम्मू-कश्मीर और देश को गुमराह किया। इससे फायदा जम्मू-कश्मीर को था या सिर्फ कुछ राजनीतिक परिवारों को था, यह आज जनता जान चुकी है। आज 370 नहीं है इसलिए यहां युवाओं की प्रतिभा का पूरा सम्मान हो रहा है, उन्हें नए अवसर मिल रहे हैं।

01:48 PM

7 मार्च 2024

‘पिछले साल यहां 2 करोड़ पर्यटक आए’

मोदी ने कहा- जब इरादे नेक हों, संकल्प को सिद्ध करने का जज्बा हो तो फिर नतीजे भी मिलते हैं। पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे जम्मू-कश्मीर में जी-20 का शानदार आयोजन हुआ। आज जम्मू-कश्मीर में सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। अकेले 2023 में ही 2 करोड़ से ज्यादा पर्यटक यहां आए। पिछले 10 साल में अमरनाथ यात्रा में सबसे ज्यादा यात्री शामिल हुए। वैष्णो देवी में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड यात्री पहुंचे। स्टार, सेलेब्स और विदेशी मेहमान वादियों में घूमते हैं। वीडियो और रील बनाते हैं, जो वायरल हो रही हैं।