आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बैतूल की चुनावी सभा में कहा, ‘आज पूरे MP से रिपोर्ट मिल रही है कि कांग्रेस ने हार मानकर खुद को भाग्य भरोसे छोड़ दिया है। कांग्रेस ने मान लिया है कि मोदी की गारंटी के सामने कांग्रेस के झूठे वादे एक पल भी टिक नहीं सकते।’

PM आज शाजापुर, झाबुआ भी पहुंचेंगे। शाम को इंदौर में रोड शो करेंगे। चुनाव की तारीखों की घोषणा (9 अक्टूबर) होने के बाद PM का यह मध्यप्रदेश में 9वां दौरा है।

PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें…

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार निश्चित देख इसके नेताओं पर साइड इफेक्ट हुआ है। कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं। सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को धमकाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस की धमकियों से डरने की जरूरत नहीं है। एमपी में आज भी भाजपा है, 3 दिसंबर के बाद भी भाजपा सरकार है।

ये चुनाव है मध्यप्रदेश के विकास को डबल रफ्तार देने का, कांग्रेस के लूट और भ्रष्टाचार को फिर कभी मध्यप्रदेश की तिजोरी पर हाथ न लगाने देने का…। कांग्रेस का पंजा छीनना जानता है, लूटना जानता है। आपका तो अनुभव है जहां-जहां कांग्रेस आई, तबाही लाई।

कांग्रेस वाले हमसे राम मंदिर निर्माण की तारीखें पूछा करते थे। इन्हें पता नहीं है कि मोदी किस मिट्‌टी का बना है। मोदी नर्मदा का पानी पीकर बढ़ा हुआ है। कांग्रेस ने पिछली बार कर्जमाफी का वादा कर सरकार बनाई। 1.5 साल बाद तक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। लूटने में ही पड़े रहे।

मैं मूलतः पार्टी के संगठन का कार्यकर्ता रहा हूं। कितना ही बड़ा नेता क्यों न आता हो, लेकिन सुबह 11 बजे चुनाव की सभा करना लोहे के चने चबाने जैसा काम होता है। आपने तो कमाल ही कर दिया है। आपके इतने प्यार, इतने आशीर्वाद को मैं नमन करता हूं।

सभा में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का प्रधानमंत्री ने अभिवादन किया।

2 मिनट में समझिए मोदी के बड़वानी के भाषण का सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और आदिवासियों को जोड़ने की कोशिश की। राजस्थान में सिर तन से जुदा के नारे लगने का जिक्र कर मप्र को कांग्रेस से बचाने को कहा। उन्होंने कहा- कांग्रेस सोने का महल बनाने का वादा करती है। बाद में कहेंगे कि आलू से सोना निकालेंगे, फिर बनाएंगे। बड़वानी को निमाड़ का पेरिस कहकर गर्व का एहसास कराया।