सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ‘पीएम विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस योजना को एक साल पूरे हो गए हैं। महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार भी मौजूद रहे।

वहीं, पीएम मोदी आचार्य चाणक्य कौशल विकास योजना और पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर महिला स्टार्ट-अप योजना का भी शुभारंभ करेंगे।

पिछले एक महीने में मोदी का यह दूसरा महाराष्ट्र दौरा है। वह 30 अगस्त को महाराष्ट्र के पालघर गए थे। तब उन्होंने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले पर माफी मांगी थी। साथ ही 76 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया था।

17 सितंबर 2023 को मोदी ने PM विश्वकर्मा योजना लॉन्च की थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 17 सितंबर को PM विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना लॉन्च की थी। इस योजना से 18 व्यवसायों से जुड़े लोगों को फायदा हो रहा है। इसके लिए 13 हजार करोड़ का आउटले (फंड) बनाया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने भाषण में विश्वकर्मा योजना की घोषणा की थी। एक महीने बाद 17 सितंबर को योजना लॉन्च की गई। सरकार छोटे कामगारों, कौशल वाले लोगों की आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए यह योजना लेकर आई।

इन 18 व्यवसायों से जुड़े लोगों को फायदा पहुंचाया गया 1. कारपेंटर (बढ़ई) 2. नाव बनाने वाले 3. अस्त्र बनाने वाले 4. लोहार 5. ताला बनाने वाले (मरम्मतकार) 6. हथौड़ा और टूलकिट निर्माता 6. सुनार 7. कुम्हार 8. मूर्तिकार 9. मोची 10. राज मिस्त्री 11. टोकरी, चटाई, झाड़ू बनाने वाले 12. पारंपरिक गुड़िया और खिलौने बनाने वाले 13. नाई 14. मालाकार 16. धोबी 17. दर्जी 18. मछली का जाल बनाने वाले।

देशभर में करीब 30 लाख पारंपरिक कारीगरों को फायदा मिलेगा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना पर वित्त वर्ष 2023-24 से 2027-28 तक 13,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। योजना में देशभर में करीब 30 लाख पारंपरिक कारीगरों को फायदा मिलेगा। योजना के पहले चरण में कामगारों को 5% ब्याज दर से 1 लाख रुपए का लोन दिया जा रहा है। वहीं, अगले चरण में यह रकम 2 लाख रुपए कर दी जाएगी।