मुंबई । आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर ने गुजरात टाइटंस की ओर से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाने के साथ ही फार्म भी हासिल किया है। इस मैच में मिलर ने 51 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के लगाकर 94 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलायी।

इस मैच में मिलर जब बल्लेबाजी के लिए आये थे तो उनकी टीम ने 16 रनों पर ही तीन विकेट खो दिये थे। इसके बाद मिलर का बल्ला इस प्रकार चला कि सीएसके के गेंदबाजों को कोई भी अवसर नहीं मिला।

मिलर ने इस दौरान राशिद खान की बल्लेबाजी की भी जमकर सराहना की। राशिद ने 21 गेंदों में 40 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। मिलर ने कहा, वह असाधारण ओवर जॉर्डन का था। मेरी राय में वह ओवर गेम-चेंजर था और राशिद ने उसे अच्छे प्रकार से खेला।