सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: खादी महोत्सव के दौरान राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल में खादी फैशन शो का आयोजन किया गया।
ग्राम उद्योग बोर्ड ने निफ्ट के खादी उत्सव को स्पॉन्सर कर कार्यक्रम को सफल कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने निफ्ट के छात्रों को दोनों राउंड के लिए कपड़े प्रदान किए जिन्हें छात्रों ने डिजाइन कर के उनकी खूबसूरती और बढ़ा दी। निफ्ट आभारी है कि ग्राम उद्योग बोर्ड ने इस आयोजन मैं निफ्ट का साथ दिया एवं वे आशा रखते हैं कि आगे भी वे निफ्ट के कार्यक्रमों में ऐसे ही साथ देते रहेंगे।

यह शो निफ्ट के सभागार में होने वाला पहला उत्सव था । इस सभागार का उद्घाटन निफ्ट के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कर किया गया। इस शो का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड थीम जिसके दो राउंड थे ड्रेपिंग और स्टिचिंग जिसमें बच्चों ने अपनी अद्भुत कलाओं का प्रदर्शन किया।

कुल 34 छात्रों ने मॉडलिंग की और 30 डिज़ाइनर्स ने खुद से ड्रेस डिजाइन की। इस शो से छात्रों ने खादी के नए रूप में बॉलीवुड के प्रमुख चित्रों के देख मेरा गाना बज रहा है अनुसरण करके अपनी मॉडलिंग कौशल का प्रदर्शन किया शो के निदेशकों ने इसे एक यात्रा के रूप में प्रस्तुत किया जो भारतीय सिनेमा और भारतीय फैशन फैशन को अपनी इंडियन टैक्सटाइल जैसे की खाड़ी के साथ जोड़ने का एक प्रयास है। इस पूरे शो का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहे गए शब्द “एक राष्ट्र एक फैशन” को प्रमोट करना था।

फैशन शो के अंत में निफ्ट के डायरेक्टर ने अपने असिस्टेंट दिग्विजय सिंह एवं उत्पल पाठक जी को पुरस्कार से सम्मानित किया क्योंकि उन्होंने कुछ ही दिनों में निर्माणाधीन सभागार को इतना सक्षम बना दिया कि वहां पर खादी महोत्सव जैसा बड़ा उत्सव संपन्न हो पाया । निफ्ट के म्यूजिकल बैंड रुतबाज ने कुछ मधुर पुराने गानों से इस शो का समापन किया। इसे ही सुरीले गानों के साथ स्टूडेंट्स का ये वादा रहा कि ऐसे ही और नए फैशन शो आते रहेंगे।