सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में श्रद्धा संवर्धन यात्रा बुधवार को मंडीदीप पहुंची। जहां नगरपालिका अध्यक्ष प्रियंका बबलू अग्रवाल ने कलश पूजन कर यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के यात्रा प्रभारी महावीर पाटीदार, मिश्रीलाल खादीपुरे, माखन परमार, सहयोगी सतीश गुप्ता, घनश्याम अमेरियां, एस के दीक्षित,धीरज, मनी, हरीश केथुनिया, चंदन परमार, राजू कनोजिया, बहन माधुरी खादीपुरे, रामकली कनोजिया शामिल हुए।

परम पूज्य गुरुदेव के संदेश को लेकर यात्रा दोपहर 12 बजे ग्राम मुंडला पहुंची। जहां जनजागरण भ्रमण के बाद सार्वजनिक ग्राम चौपाल लगाकर धार्मिक आयोजन किया गया। इसके बाद दोपहर 2 बजे ग्राम पोलहा में युग निर्माण योजना के सप्त आन्दोलन पर विस्तृत चर्चा की गई।

यात्रा शाम 6 बजे ग्राम दाहोद पहुंची। जहां ग्रामवासियों ने बड़े ही धूमधाम से कलश पूजन किया। इसके बाद आध्यात्मिक ज्ञान यज्ञ दीपोत्सव मनाया गया।

यात्रा का उद्देश्य गायत्री परिवार के शब्द आंदोलन जैसे गुरुत्वीय उन्मूलन, नारी जागरण, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य को रथ के माध्यम से गांव-गांव, घर-घर और जन-जन जैसे विचारों के माध्यम से पहुंचा रहे हैं। जिसके अंतर्गत स्कूलों में विधान से कैसे बच्चे व्यक्तित्व विकास और समय प्रबंधन सीख सकते हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में नारी शिक्षा के माध्यम से जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है।