सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मानसरोवर पब्लिक स्कूल में पिछले एक माह से चल रहे समर कैंप का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में डांस, म्यूजिक, रोबोटिक्स, कराटे बास्केटबॉल डांस का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों ने मंच लूट लिया। वहीं आर्ट एंड क्राफ्ट कैलीग्राफी और अन्य स्किल्स का भी प्रदर्शन किया। कैंप में सीखी स्किल्स का जब विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया, तो उनकी ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस पर तालियाें का शोर लगातार जारी रहा।
समापन समारोह का शुभारंभ मानसरोवर समूह की चांसलर मंजुला तिवारी, डायरेक्टर दिशा तिवारी, मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रो. वाइस चांसलर कर्नल एचआर रुहिल, मानसरोवर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सोजन जोसेफ, डीन फैकल्टी ऑफ लॉ डॉ. ताई चौरसिया, बीएड प्राचार्य डॉ. अनामिका श्रीवास्तव, एचओडी डॉ. प्रीति शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि कर्नल एचआर रुहिल ने कहा कि हमें अपने जीवन में स्वीमिंग और सेल्फ डिफेंस जैसी कुछ स्किल्स जरूर सीखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि समर कैंप एक बेहतर जरिए है स्किल्स को सीखने का। इसी क्रम में मुख्य अतिथि सोजन जोसेफ ने समर कैंप में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि स्कूल की पूर्व प्राचार्य डॉ. रश्मि ठाकरे, चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर सचिन जैन और इवेंट मैनेजर हिमांशु पाण्डेय रहे।
नन्हे-मुन्नों की परफॉर्मेंस के बाद सभी स्किल्स के ट्रेनर्स को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमिता तिवारी और प्रतिभा शर्मा ने की। वहीं समर कैंप को सफल बनाने में संजीव वशिष्ठ, शरद उपाध्याय, सुषमा शुक्ला, नईम कुरैशी, बृजेश शिवहरे, कविता सिंह, विकास, अंकित पांडेय आदि का सहयोग रहा। ग्राफिक्स एंड फोटोग्राफी सपोर्ट में स्वदेश, बंटी और सिद्धार्थ रहे। वहीं आरजे अनुज पाठक ने शानदार एंकरिंग से विद्यार्थिओं का जोश दोगुना कर दिया।