आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के तीनों आयुर्वेदिक महाविद्यालयों का दीक्षारंभ समारोह 2023-24 का शुभारम्भ सोमवार को किया गया। इस दौरान देश के नामचीन वैद्य विद्यार्थियों को मार्गदर्शित करने एक मंच पर एकत्रित हुए और आयुर्वेद के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों से नवप्रवेशित से विद्यार्थियों को परिचित कराया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्रुप के डायरेक्टर गौरव तिवारी, आयुर्वेद महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. बाबुल ताम्रकार, श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा के प्राचार्य डॉ. भारत चौरागड़े, फैकल्टी ऑफ आयुर्वेदा के प्राचार्य डॉ. सतीश शर्मा, मानसरोवर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग सिंह राजपूत और मानसरोवर ग्लोबल युनिवर्सिटी के प्रो चांसलर कर्नल एच. आर. रुहिल ने मां सरस्वती एवं धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस मौके पर डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि भगवान के बाद चिकित्सक का पद सबसे बड़ा है। विद्यार्थी जीवन में ब्रम्हचर्य का पालन करें, मोबाइल का प्रयोग न करें। डॉ. महेश व्यास ने कहा कि मानसरोवर ग्रुप देश का वह केंद्र है जहां देश के सभी वैद्य एकत्रित होते हैं, और इसका लाभ यहां के विद्यार्थियों को मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धा, विश्वास एवं जिज्ञासा चिकित्सक की सफलता की कुंजी है।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डॉ. वर्षा अदाव द्वारा प्री टेस्ट लिया गया। डॉ. सचिन खेड़िकर ने आयुर्वेद के पाठ्यक्रम, नियम, परीक्षा संबंधित जानकारी दी। डॉ. मदन मोहन कुशवाह द्वारा श्री साईं ग्रुप का परिचय दिया गया। वहीं डॉ. जागृति रिछारिया ने मानसरोवर परिवार से विद्यार्थियों का परिचय कराया और डॉ. लीना गोहानी ने फैकल्टी ऑफ आयुर्वेदा का परिचय कराया। इस दौरान डॉ. मनीषा राठी, डॉ स्वाति व्यास सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं और विद्यार्थी गण मौजूद रहे।

सुप्रसिद्ध गायक मधुर शर्मा देंगे परफॉर्मेंस

ग्रुप के चीफ़ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव तिवारी ने बताया कि आयोजन के अंतिम दिन मेगा फ्रेशर्स इव में सुप्रसिद्ध गायक मधुर शर्मा की रॉकिंग परफॉर्मेंस विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। एनसीआईएसएम के निर्देशानुसार दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन 11 दिसंबर से होने जा रहा है जिसमें आयुर्वेद जगत की विख्यात हस्तियों के व्याख्यान के माध्यम से छात्र छात्राओं को आयुर्वेद के विभिन्न आयामों से परिचय कराया जाएगा।