सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के रेडियो उड़ान द्वारा वाॅइस वेनगार्ड्स पाॅडकास्ट कॉम्पिटिशन के ग्रेंड फिनाले राउंड का आयोजन यूनिवर्सिटी कैंपस में किया गया। कई चरणों में आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें अंतिम चरण में ज़ोया फातिमा प्रथम, ओशीन द्वितीय और ऐशा किरण तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं आलिंदी खेड़े, कुमार ध्रुव, हनी वासवानी और मानसी चौरिया ने सांत्वना पुरस्कार जीता।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरजे टीना और ऑरेंज आऊल के फाउंडर भास्कर इंद्रकांति, विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य राजेश जी, मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव तिवारी, मानसरोवर ग्रुप के ओएसडी डॉ.एमके मिश्रा ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया।
जज आरजे टीना ने कहा कि यदि आपकी आवाज़ अच्छी है और आप बोलने का तरीका जानते हैं तो यह हुनर हर क्षेत्र में काम आएगा।
जज भास्कर इंद्रकांति ने कहा कि यदि आपकी आवाज़ दमदार है तो आपके लुक्स मायने नहीं रखते। इसी क्रम में मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के चीफ एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर गौरव तिवारी ने मंच से विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के साथ ही आयोजन समिति को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मानसरोवर समूह की यात्रा पर आधारित शाॅर्ट फिल्म विस्तार का चित्रण किया गया। जिसके बाद फैकल्टी ऑफ जर्नलिज्म की एचओडी सुधा कुमार ने रेडियो उड़ान की यात्रा पर प्रकाश डाला। सिद्धार्थ सिंह ने प्रतियोगिता के विषय में बताया।
कार्यक्रम में पूर्व में आयोजित प्रतियोगिताओं के अवार्ड भी वितरित किए गए। जिसमें डाॅ. कुशल यादव को रोल माॅडल, डाॅ. जगप्रीत सिंह को मेंटोर ऑफ एमजीयू, आकाश सिंह को आइकाॅनिक आरजे, सपना भाटी को बेस्ट इंटरव्यूवर, कुमार ध्रुव को बेस्ट अवेयरनेस, श्रृष्टि भारती को बेस्ट स्टोरीटेलर के अवार्ड से नवाजा गया।
कार्यक्रम में मंच संचालन आकाश सिन्हा और ऐशा किरण ने किया। आयोजन में मुख्य रूप से श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा के प्राचार्य डाॅ. भरत चैरागड़े, मानसरोवर आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य अनुराग सिंह राजपूत, मानसरोवर डेंटल काॅलेज के डीन डाॅ गुरूदत्त नायक, फार्मेसी डीन डाॅ. विशाल गुप्ता, पैरामेडिकल डीन डाॅ. जगप्रीत सिंह, इंजीनियरिंग डीन डाॅ. पीके उपाध्याय, डॉ. सचिन खेड़िकर, डॉ. विकास जैन, डॉ. प्रतिभा भगत, डाॅ. अनामिका श्रीवास्तव, डाॅ. प्रीति शर्मा, सागर सिंह, हिमांशु पाण्डेय, तनिषा नारंग आदि मौजूद रहे।