सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोपाल मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर सचिव/न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनीत अग्रवाल ने केंद्रीय कारागार भोपाल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जेल में शिविर के दौरान बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें मानव अधिकार,भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार, कानूनी अधिकार, यूटीआरसी, नि:शुल्क विधिक सहायता लीगल एड डिफेंस काउंसिल स्कीम के बारे में बताया। शिविर के दौरान बंदियों को गरीब बंदी सहायता योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
शिविर के दौरान जेल अधीक्षक राकेश भांगड़े, अतिरिक्त अधीक्षक मरावी एवं अन्य जेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#मानवाधिकारदिवस #विधिकजागरूकता #केंद्रीयकारागार #न्यायिकजागरूकता #मानवअधिकार #समाजसेवा #जागरूकतापहल