आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मां कालका उत्सव समिति सर्वधर्म भोपाल ने नवरात्रि के समापन के बाद बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया । जिसमें लगभग 30 हजार लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की, ये भंडारा कोलार क्षेत्र का सबसे बड़ा भंडारा माना जाता है।
सर्वधर्म कोलार बस स्टॉप पर 9 दिनों तक मां कालका की पूजा अर्चना विधि विधान से की गई। दशहरे के दूसरे दिन यहां पहले 9 कन्याओं के पैर धुलाकर उनकी पूजा की गई इसके बाद सभी को भोजन कराया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि भंडारा बनाने वाले कारीगर मथुरा से बुलाए गए थे जिन्होंने स्वादिष्ट भोजन प्रसादी बनाई। इस मौके पर समिति के सदस्य सुरेंद्र शुक्ला, राजेश मिश्रा, राकेश मिश्रा ,सौरभ मारन समीर वर्मा, ब्रिजेश वर्मा, पीयूष वर्मा, नवीन बरवा, शिव पटेल, अजय शुभम, राहुल दीपक, पप्पू राजेंद्र, रंजीत विक्रांत,बब्बन तेजपाल, सत्यम, मोहित, आकाश यादव, प्रकाश यादव, राजेन्द्र सोनी,मोहित रघुवंशी, जोगिंदर चौहान सहित व्यापारी बन्धुओं ने तन मन,धन और समर्पण भाव से आयोजन को सफल बनाया।