सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सितम्बर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पहले चरण का की लिस्ट भाजपा ने जारी कर दी, जिसके बाद मंगलवार (27 अगस्त) को BJP ऑफिस के बाहर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
चुनावों के लिए कैंडिडेट चुनने के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को किए गए विरोध प्रदर्शन के तुरंत बाद, पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने भी टिकट वितरण में महिलाओं के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए पार्टी ऑफिस के बाहर विरोध किया।
डोडा और राम नगर सहित जम्मू के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में महिलाएं यहां भाजपा कार्यालय के सामने एकत्रित हुई थीं।
क्या मांग है महिला कार्यकर्ताओं की?
महिलाओं का आरोप था की पार्टी एक तरफ महिला सशक्तिकरण और हितों की बात करती है, वही दूसरी तरफ टिकट वितरण में पार्टी महिला कार्यकर्ताओं के साथ पूरी तरह से भेदभाव किया है।
उन्होंने कहा 42 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई, जिसमें केवल एक महिला का नाम है और वह भी एक आतंकवाद पीड़ित परिवार से है, जिसके पिता और चाचा ने देश के लिए बलिदान दिया था।
आगे उन्होंने कहा की हमारी मांग बस इतनी है की महिलाओं को उनका हक दिया जाए और अगली लिस्ट में से कुछ महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाए जो हमारा अधिकार है।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा की हम पार्टी के फैसले से नाराज और परेशान नहीं हैं, बल्कि हम अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर में भाजपा की तीसरी लिस्ट में 29 नाम:कल जो लिस्ट वापस ली, उसके 28 प्रत्याशी रिपीट; वैष्णो देवी सीट से कैंडिडेट बदला
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने मंगलवार को 29 कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट जारी की है। इसमें सेकेंड फेज के 10 और थर्ड फेज के 19 उम्मीदवारों के नाम हैं।
पार्टी ने 26 अगस्त को 5 घंटे में 3 लिस्ट जारी की थीं। सुबह 10 बजे जारी लिस्ट में 44 नाम थे, विरोध हुआ तो लिस्ट वापस ले ली। इसके दो घंटे बाद 15 नाम की नई लिस्ट जारी की। तीन घंटे बाद सिंगल नाम की एक और सूची आई।