सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भोपाल के बीमा कुंज कोलार में महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल पाठक मित्र मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 11 मार्च को होगा। जिसमें मुख्य आकर्षण शिव तांडव, अघोर पंथ एवं भव्य आतिशबाजी रहेगी। मुख्य अतिथि हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा होंगे शामिल ।
इंडिया गोट टैलेंट की टीम प्रस्तुत करेगी शिव तांडव और अघोर पंथ। आयोजक विशाल पाठक ने बताया की इस वर्ष शिव तांडव और अघोर पंथ की प्रस्तुति इंडिया गोट टैलेंट की टीम द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम का यह तृतीय वर्ष है। कार्यक्रम पश्चात भव्य आतिशबाजी के साथ महाकाल की आरती की जाएगी ।