सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: महाराष्ट्र में NDA के सहयोगी दलों बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। तय फॉर्मूले के तहत राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 30 से 32 सीटों पर शिवसेना 10 से 12 और NCP 6 से 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

बुधवार को अमित शाह की मौजूदगी में मुंबई के सह्याद्रि गेस्ट हाउस में हुई बैठक में यह सहमति बनी है। पार्टी सूत्रों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, BJP की केंद्रीय चुनाव समिति के बैठक के बाद राज्य में सीट शेयरिंग पर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

उधर, सीट शेयरिंग को लेकर महाराष्ट्र की मुख्य विपक्षी पार्टियों के अलायंस महाविकास अघाड़ी (MVA) की भी मुंबई में मीटिंग जारी है। इस मीटिंग में NCP शरदचंद्र पवार की तरफ से शरद पवार और शिवसेना (UBT) की तरफ से उद्धव ठाकरे मौजूद हैं। इसके अलावा वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर भी मीटिंग में पहुंचे हैं।

MVA की मीटिंग से पहले प्रकाश आम्बेडकर ने कहा- सीट बंटवारे को लेकर महाविकास आघाडी में अब तक पूरी सहमति नहीं बन पाई है। उद्धव गुट शिवसेना, शरद पवार एनसीपी और कोंग्रेस के बीच अभी भी 15 जगहों को लेकर असहमति। जब इन तीनों पार्टियों में सीट बंटवारे को लेकर बात बन जाएगी तब हम से चर्चा की जाएगी।

अंबेडकर ने आगे कहा- इन तीनों पार्टियों के आपसी सहमति के बगैर हमसे चर्चा नही होगी। हमे जानकारी मिली है कि महाविकास आघाडी का फार्मूला 22-18-9 के तहत है। आज उद्धव ठाकरे, शरद पवार , मेरी और बालासाहेब थोराट की बैठक है।

20-18-10 के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ सकती है MVA

महाराष्ट्र में I.N.D.I.A की तीन पार्टियों के बीच 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर बात बन गई है। राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से उद्धव ठाकरे की शिवसेना 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस को 18 और शरद पवार की NCP को 10 सीटें मिली हैं। तीनों पार्टियां महाविकास अघाड़ी अलायंस के तहत महाराष्ट्र में एक साथ हैं।

सूत्रों की मानें तो रीजनल पार्टी वंचित बहुजन अगाड़ी (VBA) को शिवसेना (उद्धव गुट) के हिस्से से दो सीटें मिलेंगी। VBA ने पहले 5 सीटों की मांग की थी। इसके अलावा निर्दलीय राजू शेट्टी को शरद पवार की पार्टी का समर्थन मिलेगा। सीट शेयरिंग को लेकर एक-दो दिन में आधिकारिक घोषणा हो सकती है।