आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के महाड MIDC इलाके में शुक्रवार (3 नवंबर) सुबह करीब 11 बजे ब्लू जेट हेल्थकेयर फार्मा कंपनी में धमाके के बाद भीषण आग लग गई थी। इसमें 11 लोग लापता हो गए थे।

नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) ने इनमें से 7 लोगों का शव बरामद किया है। हालांकि, घटना के लगभग 24 घंटे बीत जाने के बावजूद 4 लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है।

NDRF के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार से सर्च ऑपरेशन जारी है। रात भर तलाशी के दौरान तीन लोगों के शव मिले थे। चार डेड बॉडी शनिवार सुबह बरामद किया गया है। हादसे में 7 लोग घायल भी हुए हैं।

गैस लीकेज के कारण केमिकल में विस्फोट हुआ

बताया गया कि गैस लीकेज के कारण कंपनी में रखे केमिकल में एक के बाद एक कई विस्फोट हुए। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया था। फायर ब्रिगेड और लोकल पुलिस ने आग पर काबू पाया।

हालांकि कंपनी ने आग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इस बीच महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने हादसे को लेकर जांच के आदेश दिये हैं।

आग की लपटों से गुजरे पुरी-जयनगर एक्सप्रेस के 18 कोच:1300 यात्री थे सवार, स्पीड के चलते पायलट पहले नहीं रोक पाया

जमुई में हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल लाइन के ओवरहेड तार में अचानक आग लग गई। वह धू-धू कर जलने लगा। तभी ट्रैक पर पुरी-जयनगर एक्सप्रेस (18419) पहुंच गई। पायलट ने ओवरहेड तार में लगी आग और उसकी आवाज को सुना। ट्रेन की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि पायलट उसे नहीं रोक पाया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

मुंबई में 6 मंजिला इमारत में आग, 8 की मौत:51 लोग झुलसे, पांच की हालत नाजुक; पार्किंग में खड़ी 4 कार, 30 बाइक भी जलीं

मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक 6 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। इस हादसे में कुल 51 लोग घायल हो गए, जबकि 8 लोगों की मौत हो गई। आग के कारण बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां भी जल गईं। इनमें 4 कार और करीब 30 बाइक शामिल हैं।