आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नगर निगम वार्ड-34 के निर्दलीय पार्षद पप्पू विलास सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी और मध्य विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी ध्रुवनारायण सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। शर्मा ने पप्पू विलास का भाजपा का दुपट्‌टा ओढ़ाकर स्वागत किया। पप्पू विलास के साथ उनके समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्यता ली।

इस मौके पर पप्पू विलास ने कहा कि उन्होंने भाजपा की नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी के सहयोग से अच्छा काम करेंगे। इस अवसर पर विलास का माला पहनाकर स्वागत किया गया।