आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ध्रुवनारायण सिंह के जहांगीराबाद स्थित चुनाव कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि अब मतदान में अधिक समय नहीं बचा है, ऐसे में रणनीति बनाकर काम करें।
शर्मा ने टाेलियों में बंटे कार्यकर्ताओं से कहा कि जनसंपर्क का रोड मैप तैयार करें, उसके अनुसार ही रोज जनसंपर्क पर निकलें। उन्होंने कहा कि अब व्यवस्थित तरीके से प्रचार करें, क्योंकि मतदान की तारीख नजदीक है। ऐसे में समय नहीं गंवाया जा सकता है।