सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एलएनसीटी कॉलेज में यूथ फॉर सेवा भोपाल ने अपने 10 सहयोगी संस्थाओ के साथ नवोदय कार्यक्रम किया। जिसमें भोपाल से लगभग 500 बच्चों ने अलग-अलग कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया जैसे ग्रुप डांस, सोलो डांस, ड्रामा, संस्कृत श्लोक, साइंस मॉडल, रंगोली ड्राइंग, योगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में 130 वॉलिंटियर ने सहयोग किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुपम चौकसे एलएनसिटी कॉलेज वाइस चांसलर, पद्मश्री बनवारी लाल, प्रशांत सिंह जी (जीएम) कोरकार्ड , रितेश शर्मा एडवाइजरी बोर्ड मेम्बर यूथ फॉर सेवा भोपाल, श्री अश्विनी, नेशनल एजुकेशन हेड यूथ फॉर सेवा, ओर मुख्यवक्ता विजय पौराणिक, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सेवा भारती उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्यवक्ता विजय पौराणिक ने बच्चों को प्रोत्साहित किया साथ ही समाज से इन बच्चों को आगामी सहयोग के लिए आग्रह भी किया, ओर युथ फ़ॉर सेवा की ओर से समाज में किये जा रहे सकारात्मक परिवर्तन की सराहना की।इस कार्यक्रम में बच्चों को प्रथम, द्वितीय, ओर तृतीय पुरुस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में जग उथान सेवा समिति, लक्ष्य फाउंडेशन, नर्मदा साई सेवा समिति,सेवा भारती भोपाल, EDU-Z फाउंडेशन भोपाल, अर्श फाउंडेशन,MLB girl स्कूल बरखेड़ा भोपाल, हामिद बी न्यायर्थी, कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अतुल विश्वकर्मा, अनुराग राय, योगी अखिलेश, गगन सिंह, चंदन बुनकर,मनप्रीत, आलोक साहू, हरीश, अतर साहू(पूर्णकालिक yfs) उपस्थित रहे।