सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज और स्कूल आफ फिजिकल एजुकेशन ने अपने समस्त प्रतिद्वंदी टीमों को परास्त करते हुए फाइनल में प्रवेश किया जिसमें लीगल स्टडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया फिजिकल एजुकेशन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 94 का मजबूत सा लक्ष्य रखा
मुकाबले में बल्लेबाजी करने उतरे लीगल स्टडीज के बल्लेबाजों ने बेहद धीमी शुरुआत करत हुए अपने पांच विकेट खो दिए आखरी में 12 बालों में 31 रन बनाने थे मगर धैर्य और साहस का परिचय देते हुए , लीगल स्टडीज के बल्लेबाजों बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए लास्ट बॉल पर कप्तान ओम प्रकाश ने चौका लगाकर आठ ओवर में 95 रन और 5 विकेट शेष ने शानदार जीत दर्ज की । दोनों टीमों के बीच बहुत ही रोमांचक और कड़ा मुकाबला हुआ मगर स्कूल आफ लीगल स्टडीज ने बाजी मार ली रास्ता काशी प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया जिसमें पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबलों में आयुर्वेद ने पैरामेडिकल को हराकर खिताब जीते वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में स्कूल आफ लीगल स्टडी ने स्कूल आफ फिजिकल एजुकेशन को 25-22,25-18, 25-19 से हराकर खिताब जीता महिला वर्ग में आर्युवेद ने फिजिकल एजुकेशन को 3-1 से हराकर खिताब जीता फुटबॉल में दोनों वर्गों में स्कूल ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन ने खिताब जीता वहीं बैडमिंटन पुरुष वर्ग फाइनल में फिजिकल एजुकेशन ने एमबीबीएस को 2-0 से महिला वर्ग में जेके पैरामेडिकल ने आयुर्वेदा को 2-1 से हराकर खिताब जीता
#एलएनयूनिवर्सिटी #खेल_विजेता #क्रिकेट #रस्साकसी #बैडमिंटन