सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 32323 जी 2 के चीफ एक्जीक्यूटिव आफिसर, लायंस क्लब भोपाल के वरिष्ठ सदस्य, पास्ट रीजन चेयरपर्सन एवं मप्र कांग्रेस के प्रवक्ता लायन रवि सक्सेना एवं लायंस क्लब भोपाल मेजस्टिक की वरिष्ठ सदस्य लायन डाॅ. मीना सक्सेना ने लायंस भोजनशाला रेडक्रॉस हॉस्पिटल में मरीजों के परिजनों को भोजन वितरित किया।

उल्लेखनीय की लायंस ऑफ भोपाल द्वारा रेडक्रॉस हॉस्पिटल, पंडित खुशीलाल आयुर्वेदिक हॉस्पिटल एवं केरियर मेडिकल कॉलेज में पिछले दो वर्षों से नियमित रूप से मरीजों के परिजनों को भोजन वितरण किया जा रहा है। इसमें क्लब के साथियों का सहयोग होता है, जो अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ एवं अपने पूर्वजों की स्मृति में भोजन वितरण में सहयोग करते हैं। इसी कड़ी में सक्सेना दंपति ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर भोजन वितरण किया। इस अवसर पर लायन सुयश कुलश्रेष्ठ एवं लायन भूपेंद्र पटेल उपस्थित थे। वहीं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जेपीएस जौहर, डीजी टीम एवं डिस्ट्रिक्ट के समस्त क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं।