आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में 24 घंटे में नौ नवजात बच्चों और दो साल के एक बच्चे की मौत हो गई। यह मामला मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज का है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए एक कमेटी बनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकतर बच्चे कुपोषित थे और उनमें से एक को गंभीर बीमारी थी।
इराक में अमेरिकी एंबेसी के पास धमाका, कई रॉकेट से हमला हुआ
इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी एंबेसी के पास धमाके की खबर है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे अमेरिकी एंबेसी ग्रीन जोन में कई रॉकेट दागे गए। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
67 साल की उम्र में जूनियर महमूद का निधन, मुंबई में आखिरी सांस ली; कई सालों से कैंसर से जूझ रहे थे
जूनियर महमूद के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्टर नईम सैय्यद का कल रात 2 बजे मुंबई में निधन हो गया। वह पेट के कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। महमूद के निधन की पुष्टि उनके एक फैमिली फ्रेंड ने की।
जूनियर महमूद ने कटी पतंग, मेरा नाम जोकर, परवरिश और दो और दो पांच सहित कई हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में 1967 में रिलीज हुई फिल्म ‘नौनिहाल’ से की। जिसके बाद उन्होंने करीब 250 फिल्मों में काम किया।
भारत के 3 राज्यों में आया भूकंप; कर्नाटक में 3.1, मेघालय में 3.8 और गुजरात में 3.9 तीव्रता के झटके
भारत के तीन राज्यों कर्नाटक, गुजरात और मेघालय में आज सुबह भूकंप के झटके लगे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, पहला भूकंप शुक्रवार सुबह 6:52 मिनट पर कर्नाटक के विजयपुरा में आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 थी। इसके बाद 8:46 मिनट पर मेघालय के शिलॉन्ग में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं, सुबह 9 बजे गुजरात के कच्छ में 3.9 तीव्रता के झटके लगे।
तेलंगाना के पूर्व CM के चंद्रशेखर राव फार्महाउस में गिरे, हिप फ्रैक्चर; अस्पताल में भर्ती
तेलंगाना के पूर्व सीएम और BRS (भारत राष्ट्र समिति) प्रमुख के चंद्रशेखर राव बीती रात अपने फार्महाउस में गिर गये। जिसके बाद उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, केसीआर के हिप में फ्रैक्चर आया है। उनकी सर्जरी की जाएगी। तेलंगाना में हाल ही में खत्म हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने BRS को सत्ता से बाहर कर दिया। कांग्रेस की तरफ से रेवंत रेड्डी नए मुख्यमंत्री बनाए गए।