मुम्बई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शुक्रवार को कप्तान केन विलियमसन की सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला श्रेयस अय्यर की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा। दोनो ही टीमें पहली बार इस 15 वें सत्र में आमने-सामने हो रही हैं।

सनराइजर्स की टीम इस समय अंक तालिका में 8वें नंबर पर है वहीं केकेआर दूसरे स्थान पर है। ऐसे में दोनो ही टीमें इस मैच में जीत के लिए पूरी ताकत लगा देंगी। इन दोनों टीमों ने आईपीएल में अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 21 मैच खेले हैं जिसमें से सनराइजर्स ने 7 मैच जीते हैं जबकि केकेआर को 14 में जीत मिली है।

केकेआर को इससे पहले हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 44 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना आखिरी मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था जहां उन्होंने 8 विकेट से मैच जीता था।

दोनो ही टीमों के अंतिम ग्यारह खिलाड़ी इस प्रकार हैं :

केकेआर : वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख डार, वरुण चक्रवर्ती

सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन, उमरान मलिक।