सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : किसान आंदोलन-2 का आज 8 मार्च को 25वां दिन है। हरियाणा-पंजाब के हजारों किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। खास बात ये है कि आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा-पंजाब से बड़ी संख्या में महिलाएं शंभू और खानौरी मोर्चों पर पहुंचेंगी। दोनों बॉर्डरों की बागडोर और मंच प्रबंधन आज महिलाओं के हाथों में है। बॉर्डरों पर महिलाओं के लिए शौचालय समेत अन्य व्यवस्था की गई है।

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि आज आंदोलन का 25वां दिन है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जम्मू-कश्मीर गए थे। वहां के किसानों को बड़ी उम्मीद थी कि कोई बड़ी घोषणा करेंगे, लेकिन किसानों को कुछ नहीं दिया। वहां खेती-बाड़ी विभाग को बड़ी मुश्किल से किसान इकट्‌ठे करने पड़े।

पंधेर बोले- लंबा होगा आंदोलन, किसान तैयारी में रहें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि पिछले 10 साल में लोगों का लोकतंत्र भरोसा बढ़ा, लेकिन लोगों का भरोसा सरकार से खत्म हुआ है। क्यों नहीं किसानों को दिल्ली जाने दिया जा रहा। सरकार ने फैसला कर लिया था कि किसानों को दिल्ली नहीं जाने देना।

कहा कि आज दोनों बॉर्डरों पर 10 हजार महिलाएं एकत्रित होंगी। यह आंदोलन लंबा चलेगा। किसानों को इसके लिए पूरी तैयारी करनी पड़ेगी। कहा कि 10 मार्च को ट्रेनें रोकी जाएंगी। वे खुद देवीदासपुरा अमृतसर किसानों को संबोधित करने जाएंगे।

तमिलनाडु के त्रिपुर में किसानों ने ट्रेन रोकी

उधर,राजस्थान, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली कूच कर रहे हैं। केरल के किसानों का एक समूह गुरुवार को ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। तमिलनाडु के त्रिपुर में किसानों को टिकट नहीं दी गई, जिसके विरोध में 2 घंटे तक ट्रेनें रोकीं। रेलवे पुलिस ने किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पंधेर बोले-सरकार की मंशा साफ हो चुकी

उधर, किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि शंभू और खनौरी पर आंदोलन का आज 24वां दिन है। हमारी बातें कल सच साबित हो गई कि सरकार ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर सिर्फ बहाने बना रही है। हकीकत तो यह है कि PM मोदी की सरकार ने किसानों और मजदूरों को दिल्ली में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। हमें यह जानकारी मिली है कि लगभग 147 किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है। जंतर-मंतर पर सरकार ने धारा 144 लगा रखी है।