नई दिल्ली । केरल के फुटबॉल स्ट्राइकर जेसिन टीके ने संतोष ट्रॉफी सेमीफाइनल में कर्नाटक के खिलाफ मैच में पांच गोल किये। जेसिन के इस शानदार खेल की सहायता से केरल ने कर्नाटक को 7-3 से हराया। इसी के साथ ही जेसिन संतोष ट्रॉफी के इतिहास में एक सब्सिट्यूट के रूप में सबसे ज्यादा पांच गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।
जेसिन केरल के लिए नेशनल फुटबॉल चैम्पियनशिप के किसी एक मैच में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी बने हैं। इससे पहले, यह उपलब्धि आसिफ साहिर के नाम थी। उन्होंने 1999 में बिहार के खिलाफ मैच में 4 गोल किये थे। अब संतोष ट्रॉफी के फाइनल में केरल की टक्कर बंगाल से होगी।