आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज गुना जिले में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वे चाचौड़ा विधानसभा के बीनागंज और राघौगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि शाह दोपहर 1.30 बजे बीनागंज पहुंचेंगे। दोपहर 2.30 बजे राघौगढ़ में सभा करेंगे।