आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन का एग्जाम देने आईं लड़कियों को एग्जाम हॉल में एंट्री देने से पहले मंगलसूत्र हटाने को कहा गया।

चेकिंग कर रहे अधिकारियों ने लड़कियों से उनके कान के झुमके, गले की चेन और बिछिया भी हटाने को कहा।

एक स्टूडेंट जिससे मंगलसूत्र उतारने को कहा गया था, उसने बताया कि अधिकारियों ने हिजाब पहनने वाली महिलाओं की भी चेकिंग की, लेकिन उन्हें अंदर एंट्री मिल गई।

छात्रा ने कहा कि हिंदू धर्म में मंगलसूत्र नहीं हटाया जाता है। जब जरूरत पड़ती है, तभी हम इसे हटाते हैं। परीक्षा देने के लिए मुझे मंगलसूत्र और बिछिया हटानी पड़ी।

छात्रा ने कहा कि जैसे चेकिंग करने वाली टीम ने हिजाब पहनने वाली लड़कियों को चेकिंग के बाद अंदर जाने दिया, वैसे ही हमें भी जाने देना चाहिए था।

इस मामले को लेकर भाजपा सांसद बसनगौड़ा यत्नाल ने पूछा कि क्या ये नियम सिर्फ हिंदुओं के लिए था।

कान में ब्लूटूथ लगाकर नकल करते पकड़ाया था कैंडिडेट

कहा जा रहा है कि एग्जाम के दौरान नकल रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बरती है। दरअसल, 4 नवंबर को कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के दौरान एक कैंडिडेट और उसके भाई को नकल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

दोनों की पहचान त्रिमूर्ति और अंबरीश के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि एग्जाम सेंटर में त्रिमूर्ति ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर परीक्षा दे रहा था। उसका भाई अंबरीश ब्लूटूथ के जरिए एग्जाम सेंटर के बाहर से उसकी मदद कर रहा था।

ऐसे मामले पहले भी सामने आए…

  1. NEET परीक्षा में छात्राओं से जींस-इनरवियर उतरवाए

इस साल 7 मई को NEET परीक्षा के दौरान महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ सहित कई जगह से छात्राओं की तलाशी पर विवाद हुआ था। चेन्नई के एक परीक्षा केंद्र पर छात्राओं को एग्जाम से पहले खुले में ब्रा उतारने के लिए मजबूर किया गया था।

पश्चिम बंगाल के हुगली में कुछ छात्राएं परीक्षा केंद्र पर जींस पहनकर चली गईं। लेकिन उसकी उन्हें इजाजत नहीं थी। ऐसे में उन्हें जींस उतारकर अपनी मां की लेगिंग्स पहननी पड़ी। यह सब भी खुले में हुआ। कुछ लड़कियों को तो खुले में ही कपड़े चेंज करने पड़े। परिजनों ने घेरा बनाया, तब जाकर उनकी बेटियों ने कपड़े बदले।

  1. केरल में एग्जाम सेंटर पर 90% छात्राओं के उतरवा दिए थे इनवियर

पिछले साल केरल के कोल्लम जिले में ड्रेस कोड से जुड़ा ऐसा ही विवादित मामला सामने आया। मार्थोमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेंटर NEET परीक्षा देने गई छात्रा से एग्जाम सेंटर पर ब्रा उतारने के लिए कहा गया। जब छात्रा ने आपत्ति जताई तो उसे परीक्षा में बैठने से मना कर दिया गया।

हालांकि छात्रा ब्रा उतारकर परीक्षा देने चली गई, लेकिन वापस आने के बाद लड़की और उसके पिता ने NTA के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इस परीक्षा केंद्र पर 90 प्रतिशत लड़कियों के इनरवियर उतरवाए गए थे। इसके अलावा 1 लड़की से जींस उतारने के लिए कहा गया, क्योंकि जींस में मेटल के बटन लगे थे।

NEET की छात्रा ने सुनाई दर्दभरी आपबीती:दुपट्‌टा था नहीं, बालों से खुद को ढंका; अधिकारियों ने कहा- इनरवियर हाथ में लेकर निकल जाओ