सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : लोकसेवकों में सेवा भाव (सेवा की भावना)की संस्कृति को आत्मसात करने तथा उनमें लोक केंद्रित प्रशासन की अवधारणा को विकसित करने हेतु व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम (केकेके) का आयोजन कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी के मार्गदर्शन में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी ई-दक्ष केंद्र भोपाल में आयोजित किया जा रहा है l
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, आयुष विभाग,नाप-तौल विभाग, मंडी बोर्ड, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के अधिकारी/कर्मचारी मास्टर ट्रेनर के रूप में सम्मिलित हुए l इसके बाद प्रशिक्षित अधिकारी, कर्मचारी मास्टर ट्रेनर के रूप में अपने-अपने विभाग के समस्त लोकसेवकों को 31 दिसंबर 2026 तक प्रशिक्षित करेंगे।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #करन #उनम #अवध